ये संतो का प्रेम नगर है यहाँ संभल कर आना जी लिरिक्स

ये संतो का प्रेम नगर है,
यहाँ संभल कर आना जी,
ये प्यासों का प्रेम नगर है,
यहाँ संभल कर आना जी,
जो भी आए यहाँ किसी का,
हो जाये दीवाना जी,
ये संतों का प्रेम नगर है,
यहाँ संभल कर आना जी।।



ऐसा बरसे रंग यहाँ पर,

जनम जनम तक मन भीगे,
फागुण बिना चुनरिया भीगे,
सावन बिना भवन भीगे,
ऐसी बरखा होय यहाँ पर,
बचे ना कोई घराना जी,
ये संतों का प्रेम नगर है,
यहाँ संभल कर आना जी।।



यहाँ ना झगड़ा जात पात का,

और ना झंझट मजहब का,
एक सभी की प्यास यहां पर,
एक सभी का है प्याला,
यहां प्रभु से मिलना हो तो,
परदे सभी हटाना जी,
ये संतों का प्रेम नगर है,
यहाँ संभल कर आना जी।।



यहां द्वैत की सोई ना चुभती,

धुले बताशा पानी में,
ताज पहनकर संत घूमते,
सतगुरु की राजधानी में,
यहां नाव में नदिया डूबे,
सागर दीप समाना जी,
ये संतों का प्रेम नगर है,
यहाँ संभल कर आना जी।।



चार धाम का पुण्य मिले हैं,

इस दर शीश झुकाने में,
मजा है क्या वहाँ जीने में,
जो मजा यहाँ मर जाने में,
हाथ बांधकर मौत खड़ी है,
चाहे खुद मर जाना जी,
ये संतों का प्रेम नगर है,
यहाँ संभल कर आना जी।।



ये संतो का प्रेम नगर है,

यहाँ संभल कर आना जी,
ये प्यासों का प्रेम नगर है,
यहाँ संभल कर आना जी,
जो भी आए यहाँ किसी का,
हो जाये दीवाना जी,
ये संतों का प्रेम नगर है,
यहाँ संभल कर आना जी।।

स्वर – साध्वी पूर्णिमा दीदी जी।
Upload By – Daau Bhaiya
+918307592529



At BhajanSoundarya, we offer a vast collection of Krishna bhajan lyrics in Hindi, including devotional bhajan lyrics for worship and meditation.

Our platform features popular bhajan lyrics like aarti sangrah hindi lyrics, as well as morning bhajan lyrics to begin your day with divine connection.

Whether you’re seeking traditional bhajan lyrics or spiritual bhajan lyrics to deepen your faith, you’ll find it all here. Our website also provides free bhajan lyrics for everyone, with bhajan lyrics for peace and Krishna bhajan lyrics to calm your mind.

Explore our extensive collection of bhajan lyrics for worship and devotional music lyrics for every occasion, whether it’s for daily rituals or special prayers.

Leave a comment

error: Content is protected !!